📢 मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2025
🎓 छात्रों का भविष्य चमकाएगी ये योजना!
बिहार सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे शिक्षा में और आगे बढ़ सकें।
---
✅ पात्रता एवं लाभ:
1. मैट्रिक (10वीं):
बिहार बोर्ड / बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को
💰 ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि।
2. इंटरमीडिएट (12वीं):
बिहार बोर्ड / बिहार राज्य मदरसा बोर्ड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों को
💰 ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि।
3. अन्य बोर्ड (10वीं/12वीं):
केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण छात्रों को
💰 ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि।
---
📌 योजना की शुरुआत: 2007-08
👨🎓 अब तक लाभान्वित छात्र: 10,80,354
💸 कुल वितरित राशि: ₹1189.14 करोड़
---
📋 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
प्रमाण पत्र की छाया प्रति
आधार कार्ड की छाया प्रति
बैंक पासबुक की छाया प्रति
सक्रिय मोबाइल नंबर
---
📝 आवेदन प्रक्रिया:
सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरें।
विद्यालय से सत्यापन कराएँ।
सत्यापित आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करें।
📞 संपर्क करें: जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला मुख्यालय